Thursday 29 January 2015

7 दिन बाद निकली धूप, अब लुढ़केगा रात का पारा


भोपाल। हफ्ते भर के इंतजार के बाद आखिरकार राजधानी के लोगों को धूप के दीदार हो गए। पिछले कई दिनों से आसमान में छाए बादल और बारिश हो रही थी। मौसम खुलते ही शहर का न्यूनतम तापमान भी लुढ़कना शुरू हो गया है। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब ठंड और बढ़ेगी। दो दिनों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान लुढ़केगा। हालांकि धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में इजाफा होगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

गरज-चमक के साथ बारिश
भोपाल और पश्चिमी मप्र में भले ही मौसम साफ हो गया हो लेकिन ग्वालियर, रीवा, सीधी सहित उत्तर और उत्तर-पूर्वी इलाकों में गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है और कुछ स्थानों में पर बारिश भी हो सकती है।

पचमढ़ी से भी ठंडा भोपाल
प्रदेश में ग्वालियर और आसपास का इलाका सबसे ठंडा बना हुआ है। गुरुवार को ग्वालियर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में रात का पारा 8.6 डिग्री,खजुराहो में 12.1, जबलपुर में 14 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जबकि भोपाल का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments:

Post a Comment