Wednesday 15 July 2015

कांग्रेस का प्रदेश बंद का आयोजन ‘‘जनविरोधी और असंवैधानिक कदम है’’- श्री नंदकुमार सिंह चौहान



भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा संवैधानिक शासन और व्यवस्था में हमें न्यायालय का सम्मान करना चाहिए। कांग्रेस का प्रदेश बंद का आयोजन जनविरोधी, असंवैधानिक व अनैतिक कदम है। 16 जुलाई 2015 को कांग्रेस के प्रस्तावित बंद को लेकर उच्च न्यायालय की अवधारणा का कांग्रेस को सम्मान करते हुए बंद के फैसले पर अड़े रहना अनुचित है। बंद और हड़ताल का औचित्य तो तब रहता है, जब इसके पीछे कोई लोकहित का आग्रह होता। कांग्रेस की मांग थी कि व्यापम मामले की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाये। प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जनभावना के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ सीबीआई जांच कराने का न्यायालय से आग्रह किया और सीबीआई जांच के आदेश हो गये। साथ ही सीबीआई ने जांच का काम षिद्दत के साथ आरंभ कर दिया है। अब बंद का औचित्य ही नहीं है। यदि इसके बाद भी बंद पर कांग्रेस हठी रवैया अपनाती है तो यह लोकहित नहीं है। न्यायालय पर विष्वास है और न वह सीबीआई जांच के प्रति गंभीर है।
उन्होंने कहा कि शांति प्रिय व्यापारियों ने प्रदेश में अपने प्रतिष्ठान 16 जुलाई को खुले रखने का निर्णय लेकर जनभावना की कद्र किया है। यह भी एक संयोग है कि 17 जुलाई को ईद का पवित्र त्यौहार है। हमारे मुसलिम भाईयों को त्यौहार के मौके पर बंद से दिक्कत हो सकती है। इस लिहाजा से भी व्यापारियों का बंद में शामिल न होने का फैसला जनहित में स्वागत योग्य है।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि जो भी राजनैतिक पहल जनहित के प्रति संवेदनशील नहीं होती उसमें न तो जनता सहयोग देती है और न लोकतंत्र की भावना के अनुरूप होती है। कांग्रेस तो प्रदेश में सिमट चुकी है। कांग्रेसी और कार्यालय भी जनसंवेदना शून्य हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस द्वारा बंद का आव्हान महज कांग्रेस का विरोध करते हुए दिखने की राजनैतिक विफल कोशिष सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि सीबीआई स्वतंत्र, निष्पक्ष और सर्वोच्च जांच एजेंसी है। कांग्रेस बंद का आयोजन कर यदि प्रभावित करने की मंशा करती है तो सफल नहीं होगी।

रमजान शिद्दत और इबादत का पर्व है, सौहार्द्र और सदभावना से मनाकर पर्व की गरिमा बढ़ाए- श्री नंदकुमारसिंह चौहान
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अरविन्द मेनन ने रमजान के पवित्र पर्व ईद उल फितर के अवसर पर शुभकामनाएं अर्पित करते हुए सभी की बरकत और खुशहाली की कामना की है।
श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि रमजान शिद्दत और इबादत का त्यौहार है। रोजा रखकर संयमित जीवन, अपनी मेहनत की कमाई में कमजोर लोगों की मदद, सेवा और इमदाद करते है।
उन्होंने कहा कि इस मुबारक मौके पर हम गुनाहों से मशाफिरत करते है। गुनाहों से तोबा करते है कौम और मुल्क की बरकत तथा अमन के लिए इबादत करते है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार को सौहार्द्र, सदभावना और विरादराना ताल्लुकातों से मानकर पर्व की गरिमा में चार चांद लगायेंगे।


विश्व जीडीपी में भारत का योगदान सर्वाधिक होगा, 2022 तक 50 करोड युवकों का कौशल विकास कर विश्व स्पर्धा के लिए तैयार किया जायेगा- श्री अरविन्द मेनन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अरविन्द मेनन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इंडिया मिशन की सफलता में युवा कौशल मिशन के अंतर्गत देश में आरंभ कौशल विकास अभियान मील का पत्थर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि देश में स्किल डेव्हलपमेंट और इन्टरप्रेन्टूरशिप मंत्रालय का गठन करके प्रधानमंत्री ने बदलती दुनिया के परिप्रेक्ष्य में नई दिशा ओर अनूठी दृष्टि प्रदान की है। इससे देश में 2022 तक 50 करोड़ युवकों को कौषल विकास के जरिए प्रौद्योगिकी और तकनीक से जोड़कर विश्व स्पर्धा के लिए तैयार किया जायेगा।
श्री अरविन्द मेनन ने कहा कि स्किल डेव्लपमेंट का नतीजा यह होगा कि विश्व जीडीपी में देश का योगदान 6 प्रतिशत से बढ़कर 11 प्रतिशत हो जायेगा। श्री अरविन्द मेनन ने कहा कि विश्व का भारत सबसे युवा राष्ट्र है जहां 65 करोड़ युवा है। इनके स्किल डेव्लपमेंट से भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा। 2025 तक जब विश्व जीडीपी में भारत का योगदान सबसे अधिक होगा। अमेरिका जैसे सुपर पावर का विश्व जीडीपी में योगदान सिमटकर 21 प्रतिशत से 18 प्रतिषत रह जायेगा। भारत विश्व का सबसे बडा मेनुफैक्चरिंग हब बनेगा। इसके लिए भारत को विश्व स्पर्धा में खडा होने के लिए स्किल डेव्लपमेंट का योगदान होगा।

तीन दिनों मे प्रदेश के मालवा अंचल में झुग्गी-झोपड़ी बसाहटों में महासंपर्क अभियान
भारतीय जनता पार्टी के झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने मालवा अंचल की झुग्गी-झोपड़ी बसाहटों में महासंपर्क अभियान में चौपाल बैठके और घर-घर जाकर सदस्यों का अभिनंदन आरंभ किया।
झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री चेतन सिंह ने देवास की सघन झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में टीम के साथ पहुंचकर संपर्क महाअभियान का नेतृत्व किया। इन्दौर की 12 झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों में भी प्रपत्र भरकर मिस्ड काल के जरिये सदस्यता की पुष्टि कराई गई। गुरूवार 16 जुलाई को उज्जैन और नागदा में तथा 17 जुलाई को रतलाम और जावरा की झुग्गी-झोपड़ी बसाहटों बस्तियों में महासंपर्क अभियान में संघर्ष किया जायेगा।

मोहनी शाम्यवार अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अरविंद मेनन की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश खटीक ने श्रीमती मोहनी शाम्यवार को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

19 जुलाई को महिला मोर्चा की सभी जिलों में एक साथ बैठकें होंगी
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सभी जिला इकाईयों की 56 जिलों में 18 जुलाई को बैठके आयोजित की जायेंगी। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती लता वानखेड़े ने बताया कि जिला बैठक में जिला कार्यसमिति के सदस्य, जिला महामंत्री जिले में निवासरत जनप्रतिनिधि और प्रदेश पदाधिकारी भाग लेंगे।
श्रीमती लता वानखेड़े ने बताया कि इन बैठकों में महिला मोर्चा पदाधिकारी महासंपर्क अभियान की समीक्षा करेंगे। सक्रिय सदस्यों और अन्य सदस्यों के सत्यापन की समीक्षा करते हुए कार्ययोजना पर विचार किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment