Thursday, 29 January 2015

आग से झुलसी मासूम ने तोड़ा दम


भोपाल। शाहपुरा इलाके में करीब एक सप्ताह पहले चूल्हे में आग में झुलसी चार साल की मासूम ने कल देर शाम दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मजदूरी करने वाला राजू फुटपाथ अपने परिवार के साथ रहता है। 20 जनवरी को चूल्हे में आग जलाते समय उसकी चार वर्षीय बेटी मोंटू आग की चपेट में आ गई थी। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। जहां कल शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments:

Post a Comment