भोपाल। शाहजहांनाबाद पुलिस ने गुरुवार सुबह एक युवक को चोरी के मोबाइल एवं 15,000 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार किया। युवक का नाम अम्मार हुसैन (उम्र 19) पिता जाहिद हुसैन बताया जा रहा है। शक के आधार पर पुलिस ने युवक को उसके घर नूरमहल ओल्ड जागरण प्रेस अशोका कॉलोनी से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान युवक ने एलबीएस हॉस्पिटल से एक बैग चोरी करने का जुर्म कबूल किया। इस बैग में 15,000 रुपए कैश एवं 20,000 के अन्य सामान सहित एक मोबाइल भी रखा हुआ था। बैग के मालिक ने कुछ दिन पहले ही अपना बैग एवं मोबाइल चोरी होने की एफआईआर संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने एफआईआर में दर्ज आईएमआई नंबर का मिलान करने के बाद मोबाइल उसके मालिक को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने उक्त आरोपी को अग्रिम कार्यवाही करने के लिए थाना शाहजहांनाबाद भेज दिया है।
Thursday, 29 January 2015
युवक से चोरी का मोबाइल एवं नगदी बरामद

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment